Wednesday, 21 September 2011

MDCA CHESS CHAMPIONSHIP

मुजफ्फरपुर, नसं : जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में दिवान रोड स्थित किरणश्री विवाह भवन में आयोजित दो दिवसीय ओपेन शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अभिषेक कुमार व बालिका वर्ग में गुडि़या कुमारी सर्वाधिक अंक हासिल कर चैंपियन बने। बालक वर्ग में आर्यन द्वितीय, वीर विक्रम तृतीय व विनय कुमार चौथे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में सौम्या एवं दीप्ति क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। पांच चक्रों की बाजी में दो दर्जन से अधिक बालक व बालिका खिलाडि़यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंत में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष गणवंत कुमार मल्लिक ने विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में 22 सितंबर से कोलकाता में आयोजित रेटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडि़यों को एक-एक हजार रुपये की राशि सहायता मद में दी गई। गायत्री देवी मेमोरियल शतरंज 29 से मुजफ्फरपुर : जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में तृतीय गायत्री देवी मेमोरियल ओपेन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक मिठनपुरा स्थित शांति निकेतन आवासीय विद्यालय में आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष गणवंत कुमार मल्लिक ले दी। श्री मल्लिक के अनुसार हिमांशु कुमार को आयोजन सचिव व राजीव कुमार रंजन को कोषाध्यक्ष तथा विनय कुमार को मुख्य निर्णायक बनाया गया है। इस आशय का निर्णय रविवार को आयोजित जिला शतरंज संघ की बैठक में लिया गया। DAINIK JAGRAN 19.09.2011

No comments:

Post a Comment