Monday, 26 September 2011
PRESS CONFERENCE 25/09/2011
मुजफ्फरपुर, नगर संवाददाता : डेढ़ दशक के बाद एक बार फिर मुजफ्फरपुर में जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय तक के खिलाडि़यों के बीच शतरंज की बिसात बिछेगी और लाखों रुपये की इनामी राशि दांव पर। अवसर होगा जिला शतरंज संघ की मेजबानी में 6 नवंबर से 12 नवंबर तक आयोजित होने वाली गायत्री देवी मेमोरियल इंटरनेशनल ओपन चेस चैंपियनशिप का। रविवार को नगर विधायक सुरेश कुमार शर्मा की उपस्थिति में प्रतियोगिता आयोजन समिति के सदस्यों ने खबरा स्थित फर्मविला उत्सव परिसर में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर घोषणा की गई। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष गणवंत कुमार मल्लिक के अनुसार सात दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन एनएच-28 खबरा स्थित फार्मवीला उत्सव परिसर में की जाएगी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे जिनमें ग्रैंड मास्टर, इंटरनेशनल मास्टर एवं रेटेड खिलाड़ी शामिल है। प्रतियोगिता में प्रथम 30 स्थान पर आने वाले खिलाडि़यों को नकद पुरस्कार दी जाएगी। प्रथम तीन स्थान पर आने वाले खिलाडि़यों को क्रमश: 50 हजार, 30 हजार व 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। राजीव शर्मा को आयोजन अध्यक्ष व राजीव सिंह को आयोजन सचिव बनाया गया है। मौजूद नगर विधायक ने कहा कि आयोजन में हर तरह से मदद की जाएगी। वही संघ के संस्थापक राजीव ने कहा कि जिला में पूर्व में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका। पूर्व में जिला संघ राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी प्रतियोगिता नेशनल ए, अंडर 25 नेशनल, नेशनल रैपिड एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर चुका है। वही जिला सचिव संजय ने बताया कि प्रतियोगिता को गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित किया गया है। आयोजन का मुख्य निर्णायक धर्मेद्र कुमार को बनाया गया है। इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव उभय रंजन उपस्थित रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment